इस समय जो हालात हैं और जिस तरह से पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है क्या यह संभव है कि ईरान व अमरीका या ईरान व इस्राईल के मध्य कोई युद्ध भी हो जाए? युद्ध के बारे में कहना भी उतना ही मुश्किल है जितना इस वायरस के पीछे किसी साज़िश को साबित करना लेकिन शंका को है खास कर इस लिए भी न्यूयार्क टाइम्ज़ का अनुमान है कि अमरीका में 16 से 24 करोड़ लोग कोरोना वायरस संक्रमित हो सकते हैं और जर्मन चांसलर एंगिला मर्केल का कहना है कि जर्मनी के 60 से 70 प्रतिशत लोग कोरोना का शिकार बन जाएंगे।
रास्ता क्या है?
इस संकट से निकलने का रास्ता दर अस्ल विश्व भर के नेताओं के रुख और गतिविधियों पर निर्भर करता है। अगर वह मानवता के भले के लिए सोचना शुरु कर देंगे तो बहुत कुछ हो सकता है सन 2018 में दुनिया में हथियारों की खरीदारी पर जितना पैसा खर्च किया गया है उससे दुनिया की कुल आबादी के एक चौथाई इन्सानों को एक साल तक पेट भर खाना खिलाया जा सकता था।
इस दुनिया को अगर कोरोना या उस जैसे दूसरे संकटों से बचाना है वह भी सही अर्थों में तो दुनिया भर के नेताओं को अपना विचार और अपनी विचारधरा में बदलाव लाना होगा और मानवीय मूल्यों को राजनीतिक विचारों पर प्राथमिकता देना होगा।
फर्क समझिए
कोरोना ने बहुत से देशों की पोल खोल दी। युरोप के बहुत देशों और विशेष कर इटली में कोरोना के सामने पश्चिमी देश तीसरी दुनिया के किसी गरीब देश की तरह चारो खाने चित हो गये।
ईरान में जब कोरोना का आरंभ हुआ तो कुछ लोगों ने डर और चिंतित होकर ज़रूरत से ज़्यादा सामान खरीदना शुरु कर दिया जिसकी वजह से कुछ चीज़ों की कमी लगने लगी लेकिन सरकारी तंत्र ने बहुत जल्द हालात पर काबू पा लिया और अब ईरान में किसी भी चीज़ की न तो कमी है और न ही किसी चीज़ के लिए लाइन में लगना पड़ता है जबकि युरोपीय देशों का हाल बुरा है और इटली, जर्मनी जैसे बहुत से देशों में लोग मास्क और टिशू पेपर के लिए एक दूसरे पर लात घूंसे चलाते नज़र आए और अमरीका में तो काफी बुरा हाल है। वहां रहने वाले ईरानियों ने तो सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप डाल कर अपने ईरानी भाइयों से मदद की अपील तक की है क्योंकि वहां हर दुकानें या तो बंद हैं या फिर उनमें ज़रूरी सामान तक नहीं है।
भारत में भी कोरोना की आहट के साथ ही मेडिकल स्टोर्स से ज़रूरी चीज़ें गायब हो गयीं और खाने पीने की चीज़ों के दाम आसमान छूने लगे लेकिन ईरान में इतने दिनों बाद और हर लोग सौ से डेढ़ सौ लोगों की मौत के बावजूद दुकानों सामान भरा है और अब तो अच्छी खबर यह है कि ईरान में कोरोना वायरस के फैलाव की गति धीमी हो गयी है।